युवतियों के आइसक्रीम लेने के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने छेड़खानी कर दी। इस पर युवतियों ने पीछा किया तो युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया।
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बहन के साथ आइसक्रीम खाने गई युवती से स्कूटी सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद टक्कर मारकर स्कूटी से गिरा दिया। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मई को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी बड़ी बहन के साथ रामनगर पुलिया स्थित डेयरी से दूध लेकर लौट रही थीं। मारुति स्टेट चौराहे पर आइसक्रीम लेने के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने छेड़खानी कर दी।
इस पर पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपनी स्कूटी से उनका पीछा किया और मोबाइल से फोटो लेने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने स्कूटी सामने लाकर टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने आरोपियों की स्कूटी का नंबर बताकर पुलिस से शिकायत की। थाना शाहगंज प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।