फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मनचले ने पूछी पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी, मना करने पर लहलूहुान किया पति; सर्जिकल ब्लेड से काट डाला सीना

Fri, 24 Jul 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पति के आपत्ति जताने और मना करने पर आरोपी मनचले ने जेब से सर्जिकल ब्लेड निकाल कर सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। खून से लथपथ होकर वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के आने पर चांद जान से मार डालने की धमकी देते हुए गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज में मनचले ने एक युवक पर पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी बताने का दबाव बनाया। मना करने पर सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला कर दिया। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, उसे 32 टांके लगे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जगनेर रोड निवासी युवक ने बताया कि 22 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर के पास ही मैदान पर गया था। तभी राधे वाली गली निवासी चांद मिल गया। वह उससे पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी पूछने लगा। आपत्ति जताने और मना करने पर आरोपी ने जेब से सर्जिकल ब्लेड निकाल कर उनके सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। 

खून से लथपथ होकर वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के आने पर चांद जान से मार डालने की धमकी देते हुए गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवकों में विवाद हुआ था। आरोपी युवक नशे में था। घायल का उपचार चल रहा है। आरोपी को पकड़ने में टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें