फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने रौंद दिए पति-पत्नी, दोनों की मौके पर मौत; मासूम बच्ची की हालत गंभीर

Fri, 24 Jul 2026 02:09 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के नवादा चौराहे पर सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नवादा चौराहे पर शुक्रुवर सुबह हुए सड़क हादसे में मजदूर दंपती की मौत हो गई। वहीं उनकी पांच वर्षीय नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि फरह थाना क्षेत्र के गांव बेरी निवासी मूलचंद अपनी पत्नी मंजू और पांच वर्षीय नातिन के साथ रोड पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को सुचारू कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्ची को निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें