फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश के नंबरों से फोन कर युवती को ब्लैकमेल कर रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
एसपी कार्यालय में युवती से विदेश के नंबरों से बात करने का आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सेना के एक अधिकारी की पुत्री की एडिट की गई फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने और विदेश के नंबरों से फोन कर रुपये मांगने वाले शातिर को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासे के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि 30 जनवरी को सेना के एक अधिकारी की शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी के एडिट की गई अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह उनसे रुपये की मांग कर रहा है। नंबर ब्लॉक करने पर विदेश के नंबरों से कॉल कर परेशान करता है। इस पर थाना एलाऊ में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देते हुए साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह और टीम के जोगेंद्र चौधरी, मनोज कुमार को जांच में लगाया गया था। इस दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता की पुत्री ने एक एप पर अपने फोटो व वीडियो डाल रखे थे। आरोपी ने वह सभी डाउनलोड कर लिए और एडिट कर अश्लील बना दिए। अब वह मोबाइल एप व विदेश के नंबरों से फोन कर रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

साइबर टीम ने जब एप में इस्तेमाल नंबर आदि की गहनता से जांच की तो आरोपी के बारे में सारी मालूमात हासिल हो गई। बृहस्पतिवार को जब वह रुपये लेने आया तो टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष सिंह निवासी गांव नावली थाना उम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश बताया। एसपी ने बताया आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, पांच सिम, एक मेमोरी कार्ड और आधार कार्ड मिला है।
अहमदाबाद से चला रहा था अकाउंट
पकड़ा गया शातिर संतोष सिंह इंटरनेट का खासा जानकार था। पूछताछ में उसने बताया कि विभिन्न एप की मदद से वह विदेश के नंबर बनाकर फोन कॉल करता था। वर्तमान में वह बापू नगर अहमदाबाद में रह रहा है। वहीं से वह उस अकाउंट का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें