आगरा। केक की दुकान पर बात करने के बहाने बुलाकर युवक के पैर तोड़ दिए गए। इस मामले में न्यू आगरा पुलिस ने विद्यानगर नगला पदी निवासी ओम ठाकुर उर्फ ओम सविता को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिग ने बताया कि थाना न्यू आगरा में 8 दिसंबर को नगला तल्फी निवासी भगवती प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 6 दिसंबर की शाम 7 बजे उनका बेटा दयालबाग से घर लौट रहा था। रास्ते में लुक्का का फोन आने पर वह उससे बात करने केक हाउस चला गया। आरोप है कि इस दौरान कार और बाइकों पर सवार होकर आए ओम ठाकुर उर्फ ओम सविता, दीपक पंडित, दीपक कुमार और राहुल बघेल व अन्य ने बेटे की पिटाई की और उसका पैर तोड़ दिया था।