फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। नरहौली गांव के पास वाहन की चपेट में आने से सोमवार देर शाम फरैरा निवासी वीर सिंह (32) की मौत हो गई। वह बाइक से जरार के बाजार से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फरैरा गांव निवासी वीर सिंह जरार का बाजार से बाइक से घर आ रहे थे। नरहौली गांव के पास किसी वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीर की मौके पर ही मौत हो गई। वीर सिंह का शव देखकर पत्नी रेखा और मां जयदेवी बेसुध हो गईं। बेहोशी टूटने पर रेखा बार-बार यही बोल रही थी कि वह तीनों बच्चों को किसके भरोसे पालेगी। वीर सिंह के तीन बच्चे अमन(8), मोहिनी(6) और गुड़िया(4) हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें