फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हत्या: बड़े भाई के साथ की दारू पार्टी, फिर सब्बल से ताबड़तोड़ प्रहार कर उतारा माैत के घाट

Mon, 23 Feb 2026 10:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में सोमवार रात बड़ी घटना सामने आई। भाई ने विवाद के बाद भाई को ही माैत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुटी है। 
 
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांसयमुना के बजरंग नगर में सोमवार रात पिता की सवा साै वर्ग गज जमीन के विवाद में छोटा भाई हिस्ट्रीशीटर बड़े भाई का दुश्मन बन गया। घर में शराब और चिकन पार्टी के बाद हिस्ट्रीशीटर भाई के सिर पर लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। बचने के लिए भागने पर भी पीछा कर राॅड मारता रहा। लहूलुहान होने पर मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाई भाग निकला। घायल को परिजन अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 9 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें दो हत्या के मामले भी शामिल हैं। पुलिस देर रात आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


बजरंग नगर, सुशील नगर निवासी मोहर सिंह के 7 बेटे थे। इनमें भूरा उर्फ हुब्बलाल और सत्तो राजमिस्त्री का काम करते थे। परिजन ने बताया कि घर के पास ही पिता की 125 वर्ग गज जमीन पड़ी है। इस जमीन पर कब्जे के लिए भूरा, सत्तो और शिशुपाल में विवाद चल रहा है। सोमवार रात सत्तो बाजार से शराब की बोतल, चिकन और रोटियां लेकर आया था। भूरा को साथ बैठाकर शराब पीने लगा। दोनों ने साथ ही खाना भी खाया। सत्तो बहाने से भूरा को भूखंड के पास ले गया। यहां दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

सत्तो अपने साथ सब्बल छिपाकर लाया था। उसने भूरा पर प्रहार करना शुरू कर दिया। वह संभल भी नहीं पाया। सत्तो ने बड़े भाई पर एक के बाद एक कई प्रहार कर दिए। वह जान बचाने के लिए भागने लगा। खून से लथपथ भूरा ने मोहल्ले के राकेश के घर के आगे आकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। मगर तब तक छोटा भाई आ गया। उसने सब्बल से फिर मारा। तब तक मारता रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। सूचना पर एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय, थाना ट्रांस यमुना समेत सर्किल का फोर्स पहुंच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें