आगरा में मंगलवार को बल्केश्वर स्थित घाट पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि घाट पर एक मंदिर है।
इस मंदिर के आसपास ही मृतक घूमा करता था। खाने-पीने के लिए जो कुछ भी लोग दे जाते थे उसे खा कर अपना जीवन यापन करता था। युवक मूल रूप से दयालबाग क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। उसकी पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।