ताजगंज के बसई में रविवार को सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में घर में घुसकर एक महिला को चाकू से कई वार करके लहूलुहान कर दिया। महिला का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल महिला बसई निवासी आरती पत्नी राजीव है। टैक्सी चालक राजीव की शादी छह साल पहले आरती से हुई थी। आरती नुनिहाई की रहने वाली है। एक साल पहले पति से विवाद होने पर मायके चली गई थी। यहीं पर क्षेत्र का कलुआ उर्फ राजू उसे परेशान करने लगा था।
आरती कुछ दिन पहले पति के पास आ गई थी। सोमवार को राजीव दिल्ली गया था। आरती घर में अकेली थी। पूर्वाह्न 11:30 बजे कलुआ आया। उसने चाकू से आरती के हाथ और सीने पर कई वार किए।