फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टूंडला में युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, कंबल में इस हाल में लिपटा मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Sun, 17 Aug 2025 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला

सार

शाम पचोखरा गांव के कुछ बच्चे बकरियां चरा रहे थे, तभी उन्हें सड़क किनारे खाई में एक कंबल का रोल दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने युवती को चाकुओं से गोदा और उसके शव को कंबल में लपेटकर एटा रोड पर पचोखरा थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब 5 बजे, पचोखरा गांव के कुछ बच्चे बकरियां चरा रहे थे, तभी उन्हें सड़क किनारे खाई में एक कंबल का रोल दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने जब कंबल खोला, तो उसमें करीब 25-30 साल की एक युवती का शव मिला। युवती के शरीर पर खासकर कमर पर चाकुओं के लगभग 12 घाव मिले हैं।

Trending Videos

युवती काले रंग का ट्राउजर और बसंती रंग की टॉप पहन रखी थी। उसके सीधे हाथ में कलाई और कोहनी के बीच एक टैटू बना हुआ था, जबकि उल्टे हाथ की कलाई पर काला धागा और कौड़ियों का ब्रेसलेट था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती की दूसरे स्थान पर चाकू से हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर वहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें