फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फिर दरिंदों ने दो लाख रुपये भी वसूल लिए; पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

Fri, 04 Jul 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवती को बंधक बनाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्वालियर रोड पर एक गांव की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य पांच आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा की नई टाउनशिप: लाॅटरी से मिलेंगे प्लाॅट, आरक्षण व्यवस्था हुई लागू....सस्ते आवास लेने के लिए हो जाएं तैयार





 

 वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
ग्वालियर रोड स्थित एक गांव की युवती को कॉलेज जाते वक्त गजेंद्र परेशान करता था। परिजन का आरोप है कि युवती ने पुलिस से शिकायत करने की कही तो आरोपी गजेंद्र, आकाश, सुरेश, दिनेश, रेवती और अमित ने उसे माफी मांगने के बहाने बुलाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपये वसूले।

ये भी पढ़ें -  युवती की हत्या: घर में चारपाई पर मिली लाश...चोरों ओर बिखरा खून, गले पर गहरे जख्म; पांच महीने बाद होनी थी शादी

 
विज्ञापन

पिता की भी लगा दी पिटाई
जानकारी होने पर पिता ने विरोध किया तो युवती और उनके पिता को पीटा गया। जान से मारने की कोशिश की गई। 22 जून को सदर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया। अब मुख्य आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार किया जा सका है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। यह मामला युवती को लंबे समय तक ब्लैकमेल करके शोषण करने का है।

ये भी पढ़ें -   कुणाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट:  सस्ता सोना बन गया कत्ल की वजह...दोस्तों ने इतनी बेरहमी से मारा, कांप उठा कलेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें