किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा है। घर पर जाकर धमकी दी कि अगर कहीं और शादी की तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा। शिकायत करने पर युवती के भाई और पिता की पिटाई भी की। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का ही एक युवक परेशान करता है। वह आए दिन उसे शादी करने के लिए परेशान करता आ रहा है। पिता का आरोप है कि जब बेटी ने शादी करने से मना किया तो वह गांव में बदनामी करता फिर रहा है। वह कहता है कि शादी करेगा तो उसकी बेटी से। उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।
मंगलवार को उनके घर पहुंच गया और धमकी दी कि अगर तूने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कि तो वह छोड़ेगा नहीं। युवती का पिता जब शिकायत लेकर आरोपी के घर गया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। बचाने आए पुत्र को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।