फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एक युवक ने उखाड़ा था एटीएम, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध, चेहरे पर बांध रखा है गमछा

Mon, 11 Jul 2022 02:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में निजी कंपनी के एटीएम को उखाड़ने का प्रयास करने वाला संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। 
विज्ञापन
संदिग्ध युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजगंज के गांव श्यामो मोड़ पर शनिवार की रात बदमाशों ने एटीएम उखाड़कर ले जाने की कोशिश की थी। एटीएम में लगे सूक्ष्म कैमरे में एक बदमाश कैद हुआ है। हालांकि उसने अपना चेहरा कपड़े से छिपा रखा है। आंखें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस फुटेज के सहारे उसकी पहचान में लगी है। पुलिस को आशंका है कि जैक की मदद से एटीएम को उखाड़ा गया था। दो टीमें पड़ताल में लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


शमसाबाद मार्ग स्थित गांव श्यामो मोड़ के पास एक मार्केट में इंडिया वन कंपनी का एटीएम है। शनिवार रात को एटीएम उखाड़कर ले जाने की कोशिश हुई थी। इसमें 16 लाख रुपये नकद था। वजन अधिक होने से बदमाश उसे नहीं ले सके थे। रविवार सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई। बदमाश ने एटीएम केबिन में लगे कैमरे को तोड़ दिया था। मगर, मशीन के अंदर एक सूक्ष्म कैमरा लगा होता है। उसकी फुटेज पुलिस ने निकलवाए हैं। इसमें एक बदमाश रात करीब 2:45 बजे नजर आया है। मजबूत कदकाठी का है। उसने टीशर्ट भी पहन रखी है। चेहरा अंगोछे से छिपा रखा है। अंधेरा भी है। इस कारण साफ नहीं नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश जैक लेकर आया था, लेकिन यह अभी साफ नहीं हो पा रहा है। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दो टीमों को लगाया गया है। 

मेव गैंग पर शक की सुई

छह महीने पहले फतेहाबाद रोड पर बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गए थे। यह वारदात मेव गैंग ने की थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा था। पूर्व में भी शहर और देहात में एटीएम उखाड़कर ले जाने और तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अब जेल भेजे गए और जेल से छूटकर आए बदमाशों का रिकॉर्ड चेक कर रही है।

विज्ञापन

शहर और देहात में पहले भी टूटे एटीएम

शहर और देहात में एटीएम बदमाशों के निशाने पर रहे हैं। छह महीने पहले फतेहाबाद मार्ग पर एटीएम उठाकर बदमाश ले गए थे। पुलिस ने मेव गैंग को पकड़कर घटना का खुलासा किया था। इससे पहले भी सदर, सिकंदरा, जगदीशपुरा, शाहगंज, हरीपर्वत, न्यू आगरा क्षेत्र में एटीएम काटने, तोड़ने और ले जाने के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं।

- 24 फरवरी 2019 को थाना अछनेरा क्षेत्र में जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास एक कॉलेज के बाहर लगा बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ दिया था। इसे गाड़ी में डालकर ले गए थे। एटीएम का हुड भरतपुर में मिला था। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था। मगर, मशीन नहीं मिली थी।
- 24 जून 2019 को फतेहपुर सीकरी में दूसरी वारदात हुई थी। बदमाश ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। पुलिस ने इस घटना का भी खुलासा किया था। मेव गैंग पर पूरी घटना खोली गई थी। फिरोजाबाद के भी बदमाश शामिल थे।
- सदर में एटीएम को काटकर कैश निकाल लिया गया था। पुलिस ने घटना खोली थी।
- सदर क्षेत्र में सौदागर लाइन मार्ग पर एक एटीएम को कार में ले जाते बदमाशों को घेर लिया गया था।
- आवास विकास कॉलोनी में एटीएम को खोलकर कैश निकाल लिया गया था।
- अक्तूबर 2021 में थाना शाहगंज में एक, जगदीशपुरा में दो और सिकंदरा में एक एटीएम तोड़ा गया था। पुलिस को बाइक पर दो युवक नजर आए थे। सिकंदरा थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें