शहर और देहात में पहले भी टूटे एटीएम
शहर और देहात में एटीएम बदमाशों के निशाने पर रहे हैं। छह महीने पहले फतेहाबाद मार्ग पर एटीएम उठाकर बदमाश ले गए थे। पुलिस ने मेव गैंग को पकड़कर घटना का खुलासा किया था। इससे पहले भी सदर, सिकंदरा, जगदीशपुरा, शाहगंज, हरीपर्वत, न्यू आगरा क्षेत्र में एटीएम काटने, तोड़ने और ले जाने के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं।
- 24 फरवरी 2019 को थाना अछनेरा क्षेत्र में जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास एक कॉलेज के बाहर लगा बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ दिया था। इसे गाड़ी में डालकर ले गए थे। एटीएम का हुड भरतपुर में मिला था। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था। मगर, मशीन नहीं मिली थी।
- 24 जून 2019 को फतेहपुर सीकरी में दूसरी वारदात हुई थी। बदमाश ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। पुलिस ने इस घटना का भी खुलासा किया था। मेव गैंग पर पूरी घटना खोली गई थी। फिरोजाबाद के भी बदमाश शामिल थे।
- सदर में एटीएम को काटकर कैश निकाल लिया गया था। पुलिस ने घटना खोली थी।
- सदर क्षेत्र में सौदागर लाइन मार्ग पर एक एटीएम को कार में ले जाते बदमाशों को घेर लिया गया था।
- आवास विकास कॉलोनी में एटीएम को खोलकर कैश निकाल लिया गया था।
- अक्तूबर 2021 में थाना शाहगंज में एक, जगदीशपुरा में दो और सिकंदरा में एक एटीएम तोड़ा गया था। पुलिस को बाइक पर दो युवक नजर आए थे। सिकंदरा थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे।