आठ दिन पहले हुई थी शादी की बात
घोरिरा, थाना लहर, भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी दीपेंद्र गुर्जर ने अपने छोटे भाई शिवराज की शादी के लिए आरती नाम की महिला से आठ दिन पहले बात की थी। उसने उन्हें 2 लाख रुपये लेकर बुलाया था। शुक्रवार को वह अपने साथी ऊदल और चालक के साथ रामबाग आए। तभी दो युवक और एक युवक आ गए। इस दौरान उसे एक युवती से मिलाया गया, जो इतनी खूबसूरत थी कि देखते ही वो शादी के लिए राजी हो गई। शादी की बात आगे बढ़ने लगी। इस दौरान पीड़ित से दो लाख रुपये ले लिए।
ये भी पढ़ें - Agra Accident: रफ्तार इतनी...बाइकों के उड़े परखच्चे, पिता-पुत्र सहित तीन की मौके पर ही मौत
महिला बहाने से उतरी और चली गई
जिस महिला को शादी के लिए दिखाया गया, उसका नाम अंजली बताया गया। अंजलि बातचीत के दौरान अपनी बहन से बात करने की कहकर कार से उतर गई। इस दौरान पीड़ित का मोबाइल भी उसने ले लिया। वो लोग इंतजार करते रहे, लेकिन अंजली नहीं आई। अन्य लोग भी रकम लेकर रफूचक्कर हो गए।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में आधी रात को बवाल...स्कूटी निकालने को लेकर विवाद, जमकर हुआ पथराव