फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेरहमी से गला काटकर की गई युवक की हत्या, शक की सुई करीबी पर

Mon, 25 Jul 2022 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में युवक की बेरहमी से गला काटकर हत्या करने के मामले में शक की सुई करीबी पर है। पुलिस पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उन हर एक पहलू पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में 22 वर्षीय घनश्याम की हत्या में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गला रेतने से अत्यधिक खून बहने की वजह से होना आया। उसके शरीर पर कहीं और चोट का निशान नहीं है। इससे आशंका है कि उसे रात में नौ से दस बजे के बीच सोते समय मारा गया। पुलिस ने परिजन और दोस्तों से पूछताछ की है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


प्रकाश नगर में रहने वाले घनश्याम का शव शनिवार सुबह घर में पड़ा मिला था। जिस कमरे में शव था, उसमें चाकू भी मिला। इससे ही हत्या की आशंका जाहिर की गई। घनश्याम के गले पर रेतने का निशान था। परिजनों ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली कुसुमा देवी ने सबसे पहले शव देखा था। उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे तक घनश्याम घर में ही था। इससे पहले वो शाम को छह बजे घर बाहर देखा गया था।

मां बेचना चाहती थी मकान 

मोहल्ले के अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि घनश्याम से कुछ युवकों की दोस्ती थी। वह रोजाना उसे मिलते थे। पुलिस अब युवकों के बारे में पता कर रही है। उधर, यह भी पता चला है कि मां द्रोपदी मकान बेचना चाहती थीं। वह बेटियां को रकम देना चाहती थी। इसका घनश्याम विरोध कर रहा था। मकान में उसके भाई की पत्नी का भी हिस्सा था। वह कुछ दिन पहले ही मायके चली गई थी। पुलिस अब सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। हत्या में किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है।

 नहीं मिले सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने घनश्याम के घर की तरफ आने वालों के बारे में पता करने के लिए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। मगर, रास्ते में कहीं कोई कैमरा नहीं लगा है। वहीं एक स्थान पर कैमरा लगा भी मिला, लेकिन वह घनश्याम के घर की तरफ जाने वाली गली को कवर नहीं करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें