फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। क्षेत्र के ग्राम पीलीपोखर के समीप मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में परिवार के ही लोगों ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना खंदौली क्षेत्र के पीली पोखर निवासी अवधेश सिंह चौहान का परिवार के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। अवधेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह बाइक से शीतगृह पर ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने रिवाल्वर दिखाकर उसे रोक लिया। झाड़ियों में खींचकर ले गए और उस पर हमला कर दिया। पिटाई से वह घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि अवधेश और धर्मेंद्र के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। हमले का आरोप धर्मेंद्र पर है। जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक अवधेश चौहान और धर्मेंद्र के बीच चल रहे जमीन के विवाद के निपटारे के लिए सोमवार को पंचायत हुई थी। जहां दोनो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई थी। आरोप है कि तब अवधेश पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र और प्रवेंद्र को पीटकर घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें