फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति की गैर मौजूदगी में घर पर आता था युवक, पत्नी को ले गया साथ

Sun, 19 Jan 2025 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी के रहने वाले गार्ड के घर पर करीब 7 माह से औरेया के रहने वाले युवक का आना-जाना शुरू हो गया। गार्ड की गैर मौजूदगी में घर आने वाले युवक ने उसकी पत्नी से प्रेम संबंध बना लिए। 2 जनवरी को आरोपी गार्ड की पत्नी को लेकर चला गया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बाहर रह कर गार्ड की नौकरी कर रहा है। पत्नी सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में बच्चों के साथ रह रही थीं। 2 जनवरी को गार्ड जब कालोनी स्थित अपने घर पर आया तो पत्नी शाम के समय बाजार जाने की बात कह कर चली गई। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। गार्ड ने पुलिस को बताया कि जनपद औरेया के प्रेम नगर निवासी आरोपी करीब 7 माह से उनकी गैर मौजूदगी में घर पर आता था। उसी ने पत्नी को अपने जाल में फंसाया और साथ लेकर चला गया। पत्नी घर से नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें