फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने साथ रहने से मना किया तो दी धमकी, फोन पर बोला युवक- तेरा जनाजा निकालूंगा

Mon, 16 Dec 2019 05:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को एक युवक ने फोन कर उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। धमकी भरे ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है।  
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक क्षेत्र निवासी एक युवती से फोन कर किसी कोड की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं वो जबरन उसे कहीं मिलने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर उसके फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी है। 

जानकारी मिली है कि दो दिन पहले एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने शिकायत पर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
बेवर थाने के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि जिस लड़की का ऑडियो वायरल हो रहा है, वो किसी युवक के साथ चली गई है। इसका मामला भी थाने में दर्ज है। युवती को फोन करके कौन धमकी दे रहा है, ऑडियो वायरल करने वाला कौन है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पता लगाकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें