फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवती की शादी के एक दिन पहले दूल्हे को जान से मारने की धमकी, सिरफिरे की हरकत से दहशत

Tue, 27 Apr 2021 04:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सिरफिरे युवक ने एक युवती की शादी से एक दिन पहले बरात लाने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे दुल्हन और दूल्हे का परिवार को दहशत में आया गया। शिकायत पर पुलिस की सुरक्षा में दोनों की शादी हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने शादी से एक दिन पहले युवती का फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उससे शादी करने का दावा किया। युवती के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने बारात लाने पर दूल्हे को भी जान से मारने की धमकी दी। दहशत में आए युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी घर से फरार हो गया। शादी समारोह में पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर डाला युवती का फोटो 
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। युवती की शादी सोमवार को थी। रविवार को दूसरे मोहल्ले के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया। यह फोटो युवती का था। इसमें युवक भी साथ ही नजर आ रहा था। युवक ने फोटो के साथ लिखा है कि युवती की उससे शादी हो चुकी है। इसका पता चलने पर युवती के परिजनों ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें धमकाया। बाद में दूल्हे को भी फोन कर शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।

बेबसी की तस्वीरें: तहसीलदार मैडम के पैरों तले ऑक्सीजन सिलिंडर, हाथ जोड़कर मांगते रहे तीमारदार
विज्ञापन


सिरफिरे युवक की हरकत से डरे युवती के परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी घर से भाग निकला। इस मामले में पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। आशंका जताई है कि युवक ने युवती की फेसबुक आईडी से फोटो लेकर किसी तरह अपनी फोटो के साथ जोड़ा है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। शादी समारोह में भी पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें