फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डीएम की अस्पतालों से अपील- तीमारदारों से न मंगाए ऑक्सीजन सिलिंडर, मरीजों को करें भर्ती

Tue, 27 Apr 2021 04:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में 41 निजी कोविड अस्पताल हैं। जिनमें बीते चार दिन में 24 अस्पताल ऑक्सीजन खत्म होने के नोटिस चस्पा कर चुके हैं। ऐसे में मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर पिछले 24 घंटों से मचे हाहाकार के बाद मंगलवार सुबह शहर के सात कोविड सेंटर को लिक्विड ऑक्सीजन आपूर्ति प्रशासन ने कराई है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने आईएमए अध्यक्ष व सचिव से अपील करते हुए कहा कि मरीजों को भर्ती करने से इनकार न करें। उनके तीमारदारों से सिलिंडर न मंगाए। दो गोदाम से बाकी कोविड अस्पतालों के लिए रिफिलिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


'ऑक्सीजन नहीं है', के नोटिस चस्पा
बता दें कि शहर के कोविड अस्पतालों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। शहर में 41 निजी कोविड अस्पताल हैं। जिनमें बीते चार दिन में 24 अस्पताल ऑक्सीजन खत्म होने के नोटिस चस्पा कर चुके हैं। जिन पर लिखा है ‘नो ऑक्सीजन, नो एडमीशन’ और ऑक्सीजन नहीं हैं, मरीज को दूसरी जगह भर्ती कराओ। ऐसे में एक तरफ तीमारदार बदहवास हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा मरीजों को कहां ले जाएं। दूसरी तरफ जिले में ऑक्सीजन संकट गहराता जा रहा है। 

सोमवार को दिनभर रही किल्लत
सोमवार सुबह 11 बजे भगवान टॉकीज पारस हॉस्पिटल में गैस खत्म हो गई। यहां 29 कोविड मरीज भर्ती थे। दो सिलिंडर बचे थे। तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार से शिकायत के एक घंटे बाद 12 सिलिंडर मिले। रामबाग स्थित कृष्णा हॉस्पिटल, प्रेम नर्सिंग होम, शेखर हॉस्पिटल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। डीएम से शिकायत पर यहां सिलिंडर पहुंचे। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी स्थित जीवन ज्योति, शाहगंज में अमित जग्गी, राजपुर चुंगी में उपाध्याय हॉस्पिटल, न्यू आगरा में यशवंत हॉस्पिटल, साकेत हॉस्पिटल, सावित्री देवी हॉस्पिटल, जेडी हॉस्पिटल, नामनेर स्थित एसआर में शाम को ऑक्सीजन खत्म होने के कगार पर पहुंच गई। अस्पतालों में मरीज भर्ती नहीं हो सके। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अस्पतालों से अपील की है कि मरीजों को भर्ती करने से इंकार न करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें