फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में डाली लोगों की जिंदगी: फिरोजाबाद में युवक ने कार की छत पर दिखाए करतब, पुलिस ने काटा चालान

Fri, 12 Mar 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर UP 83 AF 5051 है
  • ड्राइविंग करते हुए स्टंट किया और उसका वीडियो बनवाया
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कार पर स्टंट करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार की स्टेरिंग छोड़कर उसकी छत पर बैठ कर करतब दिखाने वाले युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने ऑनलाइन चालान भी काट दिया है। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि युवक जिस गाड़ी पर करतब दिखा रहा है।
विज्ञापन


उस कार का नंबर फिरोजाबाद का है। कार नंबर से युवक के घर का पता लगाया जा रहा है। अभी यह पता नहीं लग सका है कि यह वीडियो कितना पुराना है। युवक और उसके परिवारीजनों को बुलाकर मामले की जांच करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला पंचायत चुनाव: जानिए मुलायम सिंह के गढ़ में कैसी है तैयारी, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने दी जानकारी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक थाना जसराना के गांव फरीदा मिलावली निवासी है, स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर UP 83 AF 5051 है। ड्राइविंग करते हुए स्टंट किया और उसका वीडियो बनवाया। लड़का ड्राइविंग सीट से निकलकर गाड़ी के ऊपर खड़ा होता है और फिर पुश अप करने लगता है। इस दौरान गाड़ी बिना ड्राइवर के चलती है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया। इस तरह यह वीडियो वायरल हो गया और इसपर पुलिस ने संज्ञान लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें