फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुत्ते की तरह भौंकने लगा युवक, बैठने से लेकर खाने तक बदला अंदाज; फिर हुई ऐसी मौत...कांप गए घरवाले

Fri, 28 Jun 2024 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवक की मौत जिस तरह हुई उसे देखकर हर कोई हैरान है। मरने से पहले उसका अंदाज पूरी तरह बदल गया था। उसे पानी से डर लग रहा था, तो कभी कुत्ते की तरह भौंकने लगता।

 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई। युवक को तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसने देसी दवा ले ली थी, लेकिन रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था। इस घटना के तीन महीने बाद अब जाकर उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। युवक को पानी से डर लगने लगा। वहीं कभी-कभी उसके मुंह से कुत्ते के भौंकने जैसी आवाज भी आती थी। इससे घबराए परिवार के लोग युवक को डॉक्टर के पास ले जाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 

थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर के रहने वाले 31 वर्षीय गोविंद पुत्र बालमकुंद को तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि गोविंद बाइक से जा रहे थे। तभी कुत्ते ने उनके पैर में झपट्टा मारा और काट लिया। इसके बाद गोविंद ने  रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया, बल्कि वो किसी गांव से ही ऐसे ही देसी दवा ले आया था। उसके बाद से कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन 25 जून की रात को अचानक से गोविंद के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। 
विज्ञापन

गोविंद को पानी से डर लगने लगा। वहीं कभी-कभी मुंह से कुत्ते की तरह भौंकने की आवाज सुनाई देने लगी। परिवार के लोग ये देख घबरा गए। गोविंद को उपचार के लिए कहीं ले जाया जाता, उससे पहले ही मौत हो गई। गोविंद की मौत के बाद पूरा परिवार दहशत में है। क्योंकि वो इतने दिन तक साथ रहे। इस वजह से गोविंद की पत्नी अपनी दोनों बच्चियों के साथ रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें