फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दोस्तों संग सेल्फी ले रहा था युवक... फिर एक झटके में आई मौत, ऊपर से गिरा और यमुना में समा गया

Wed, 07 Aug 2024 12:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दोस्तों संग सेल्फी लेते समय युवक का पैर फिसल गया। वह ऊपर से यमुना में गिर गया। इससे वब डूब गया। दोस्त भी उसे न बचा सके। 
विज्ञापन
यमुना नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर पर दर्शन करने के बाद पांच दोस्त यमुना किनारे सेल्फी ले रहे थे। इसी दरम्यान पैर फिसलने से एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने कूदा दोस्त भी डूबने लगा मगर उसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया। डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


घटना शाम करीब सात बजे की है। मलपुरा से अजीजपुर, धनौली के रहने वाले प्रथम वर्मा (22), गजेंद्र, राजेश, विपिन और छोटू मंगलवार की शाम को कैलाश मंदिर पर दर्शन करने आए थे। यहां दर्शन के बाद दोस्त यमुना के बढ़े जलस्तर को देखकर सेल्फी ले रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इसी दरम्यान प्रथम का पैर घाट से फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे डूबता देखकर साथी ने भी छलांग लगा दी। वह भी डूबने लगा तो युवकों ने मदद की गुहार लगाई। इस पर आसपास के लोगों ने एक युवक को निकाल लिया मगर प्रथम का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
 
विज्ञापन

देर शाम तक युवक की तलाश गोताखोर करते रहे मगर उसका पता नहीं चल सका। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में अंधेरे के कारण दिक्कतें आ रही थीं। सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें