फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एसओजी टीम बताकर दो युवकों को कर ले गए अगवा, पुलिस के जाल से बच न सके; दो धरे गए

Wed, 07 Aug 2024 12:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एसओजी टीम बताकर आगरा से दो युवकों को आगवा कर ले गए। पुलिस को जानकारी मिली तो दो आरोपियों को मथुरा से गिरफ्तार किया। दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया।  
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ईदगाह बस स्टैंड के पास सिम की कैनोपी लगाने वाले युवक और कचौड़ी विक्रेता को कार सवार युवकों ने खुद को एसओजी कर्मी बताकर अगवा कर लिया। पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने मथुरा से दोनों को मुक्त कराकर दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


टीला बालूगंज निवासी विशाल सागर ईदगाह बस स्टैंड के पास सिम की कैनोपी लगाते हैं। पास में ही बालूगंज का मदन कचौड़ी की ठेल लगाता है। विशाल के पास चार अगस्त की शाम को कार सवार दो युवक पहुंचे। खुद को एसओजी कर्मी बताते हुए पूछताछ के बहाने गाड़ी में बैठने को कहा। 

इस बीच मदन वहां आया तो उसे भी गाड़ी में बैठा लिया। दोनों को लेकर चलने लगे। विशाल की पत्नी ने कॉल किया तो उसने बताया कि कार सवार पुलिसवाले उन्हें मथुरा की ओर ले जा रहे हैं। रात 11:30 बजे अपहर्ताओं ने फोन करके विशाल सागर को मुक्त कराने के लिए पांच लाख रुपये मांगे गए। उन्हें रकम लेकर वृंदावन आने को कहा। परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने मथुरा से विशाल और मदन को मुक्त करा दो बदमाशों आकाश और ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया विशाल की पत्नी की तहरीर पर आकाश, ब्रजेश, रंजीत औेर अभय के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें