फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक को मारी गोली, शरीर से हुई आरपार, हालात गंभीर

Tue, 14 Dec 2021 08:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सोमवार को एक शादी समारोह उस वक्त दहशत फैल गई, जब डीजे पर डांस कर रहे युवक को गोली मार दी गई। युवक के पीठ में लगी गोली पार हो गई। निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में एक होटल में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई। युवक की पीठ में लगी गोली पार हो गई। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर गया। शादी समारोह में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की मां की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें पैसे मांगने पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है।
गांव तरौली जनूबी निवासी मान सिंह की बेटी का विवाह समारोह सोमवार को हाईवे क्षेत्र के एक होटल में चल रहा था। देर रात डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद में युवकों ने एक युवक योगेश सिसौदिया पुत्र दिगंबर (24) निवासी तरौली को गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
घायल युवक की मां मीरा देवी की तहरीर पर कोसीकलां के लोकेश पंडित, नंदू, उस्फार के महेश पहलवान, नरहौली के नीरज, जैंत के संजय और चौमुहां के टीकम के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कर लिया गया है। 

थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि युवक की पीठ में गोली लगकर पार हो गई है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद आरोप फरार हो गए थे, जिनकी तलाश की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें