इस घटना से ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश भड़क गया। थाने पर बड़ी संख्या में जमा हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए पथराव किया। ग्रामीण ग्राम प्रधान को रिहा करने की मांग पर अड़े। सूचना पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ शैलेंद्र परिहार ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्राम प्रधान की रिहाई के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। इधर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता रमनपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप, धर्मेंद्र, सत्येंद्र, पुष्पेंद्र, विनोद, अवनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सख्त कार्रवाई होगी
इस मामले में एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि गांव देवपुर में दो पक्षों में विवाद हुआ। गोली लगने से एक की मौत हुई है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। टीमें बना दी गई हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें...