फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बौद्ध कथा पंडाल में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आसपास सोते रहे लोग; नहीं सुनी गोली की आवाज

Tue, 02 Jul 2024 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

बौद्ध कथा पंडाल में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधी रात को अज्ञात लोगों ने हमला बोला। हैरानी की बात तो ये है कि युवक के आसपास सो रहे लोगों ने गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और मौके पर जांंच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के आंवलखेड़ा में जूनियर स्कूल के सामने पिछले कई दिन से हो रही बौद्ध कथा के पंडाल में सो रहे एक युवक की सोमवार देर रात किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से लहूलुहान हुए युवक के पास में सो रहे बौद्ध कथा कमेटी के लोग घायल युवक को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 

आंवलखेड़ा में बरहन रोड पर जूनियर हाई स्कूल के सामने बौद्ध कथा का चल रही है। कथा का आज पांचवा दिन था। सोमवार रात को बौद्ध कथा पंडाल की व्यास पीठ के समीप सो रहे 24 वर्षीय युवक राजाबाबू पुत्र जयचंद निवासी आंवलखेड़ा को देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि कथा की स्टेज पर उसके अगल बगल में गुलाब सिंह और मालिखान सिंह के अलावा कमेटी के अन्य लोग भी सो रहे थे। कमेटी के लोगों ने बताया कि घटना करीब 12.30 बजे की है। मुख्य बात यह है कि मृतक राजाबाबू के समीप सो रहे लोगों को गोली की आवाज सुनाई नहीं दी।



 

गोली लगने पर राजाबाबू की चीख निकली तब कमेटी के सदस्य गुलाब सिंह, नरेन्द्र, मालिखान सिंह के साथ अन्य लोग जागे और तत्काल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसीपी सुकन्या शर्मा अस्पताल पहुंच गईं। पुलिस के अनुसार गोली मृतक के सीने से सटाकर मारी गई है। राजाबाबू व्यास पीठ के पिछले हिस्से में सो रहे थे। गोली लगने से घायल होने पर खून व्यास पीठ के पास बिखरा हुआ था।

 

विधि विज्ञान प्रयोगशाना की टीम ने मोके पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। बताया गया है कि कि राजाबाबू के पिता जय चंद की मौत 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है। वह घर में अकेला कमाने वाला था। उसका छोटा भाई रोहित 15 वर्ष का है। तीन बहनों में एक बहन की शादी हो चुकी है। दो बहनें निर्वेश व किरण गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करती हैं।
विज्ञापन

मृतक के चाचा अजय चन्द्र द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बरहन में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बरहन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें