आरोपी 28 जनवरी को उससे 50 हजार और गृहस्थी का सामान लेकर भाग गया। मामले में दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि मामले में विवेचना की जाएगी।
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने पूर्व में मनोज के परिजनों के धमकी देने की शिकायत थाना ताजगंज में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां से थाना एत्माद्दौला भेज दिया गया। मगर, यहां भी पुलिस ने थाना ताजगंज में शिकायत के लिए कहा। बाद में पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। तब कहीं शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरी घटना: घर के बाहर किशोरी से छेड़छाड़, डंडे से पीटा
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से घर के गेट पर छेड़छाड़ की गई। विरोध पर उसकी डंडे से पिटाई की। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां का कहना है कि 24 फरवरी की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे बेटी घर के बाहर खड़ी थी। तभी अंकुश हलवाई ने आकर बेटी से छेड़छाड़ की।
उसका हाथ पकड़ लिया। उसके विरोध करने पर डंडे से पीटा। बेटी ने मां को बताया। इस पर मां ने अंकुश के भाई रवि और सेठी से शिकायत की। मगर, वो भी गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।