फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: युवती की सगाई के बाद मोबाइल पर आया ऐसा वीडियो, देखकर परिवार को सता रहा रिश्ता टूटने का डर

Mon, 17 Oct 2022 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवती की सगाई के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन मोबाइल पर आए एक वीडियो ने होश उड़ा दिए। ये वीडियो किसी युवक ने भेजा था, जिसे देखने के बाद परिवार के लोगों को रिश्ता टूटने के डर सता रहा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की हाल ही में सगाई हुई है। सगाई के बाद घर में खुशियां हैं, ऐसे में एक वीडियो ने पूरे परिवार के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। मनचला युवक मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रहा है। अपने साथ शादी नहीं करने पर परिवार को जान से मारने और रिश्ता तुड़वाने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

युवती की मां ने दर्ज कराया मुकदमा 

युवती की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले बेटी की सगाई की है। उसी दिन से एक मनचला टेढ़ी बगिया निवासी नरेश बेटी को परेशान कर रहा है। उसने पहले बेटी के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे। इसके बाद धमकी देने लगा। बेटी से कह रहा है कि किसी और से शादी की तो परिवार को जान से मार दूंगा। तुम्हें हर हाल में पाकर रहूंगा। फिर चाहे कुछ क्यों न करना पड़े। जिस जगह पर शादी तय हुई है, वहां भी वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वा दूंगा। इससे पूरा परिवार दहशत में है।

ये भी पढ़ें Mathura: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ एक और तहरीर, मां सीता और द्रौपदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस 

आरोपी ने ये धमकी मोबाइल पर दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली है। इसके बाद वे लोग थाने पहुंचे और पुलिस से बेटी को इस जाल से निकालने के लिए गुहार लगाई। मामले की जानकारी देते हुए थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Agra: 3000 व्यापारियों को जारी हैं व्यापार बंद करने के नोटिस, दुकानदार बोले- न छीना जाए हमारा रोजगार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें