फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक का कान काटा...फिर कटा हिस्सा खा गई महिला; इस बात से थी नाराज

Sat, 09 Mar 2024 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक महिला ने झगड़े के दौरान युवक का कान दांतों से काट लिया। इसके बाद कान के कटे हुए हिस्से को उसने खा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
कान - फोटो : pexels
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 न्यू आगरा थाना क्षेत्र में दो किराएदारों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि एक पक्ष की महिला ने युवक का कान दांत से काटा और कटा हिस्सा खा गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


देवी नगर नगला पदी निवासी रामवीर बघेल ई-रिक्शा चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार सहित किराएदार हैं। वहां अन्य परिवार भी रहते हैं। उनमें से संजीव की पत्नी राखी अपने आप को मालिक समझती है। वह हर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था। इस वजह से वह सुबह घर से 6 बजे निकल गया। दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया। इस पर राखी गाली देने लगी।

रामवीर ने बताया कि वह उसे समझाने लगे और गालीगलौज पर ऐतराज जताया। इस पर संजीव ने उन्हें पकड़ लिया और उसकी पत्नी राखी ने दांतों से कान काट लिया। उनके कान का एक हिस्सा मुंह में बंद कर लिया। सभी ने उससे कान का टुकड़ा वापस देने के लिए बोला लेकिन वह उसे निगल गई। न्यू आगरा थाना प्रभारी मयंक पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें