फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरे भाई की हत्या कर लाश के किए टुकड़े, ट्रॉली बैग में भरकर लाए वृंदावन, ऐसे पकड़े गए

Tue, 12 Jun 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
ट्रॉली बैग में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वंदावन के इस्कॉन मंदिर के पास सोमवार को ट्रॉली बैग में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दो युवक लाश को ठिकाने लगाने के लिए वृंदावन आए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


हत्या के बाद युवक की लाश के तीन टुकड़े किए गए थे। इसके बाद ट्रॉली बैग में भरकर टैक्सी से वृंदावन आए। मृतक युवक की शिनाख्त दीपांशु त्यागी पुत्र देवेंद्र निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम इस्कॉन मंदिर के पास दो युवक ई-रिक्शा पर एक ट्रॉली बैग ले जा रहे थे। इसमें से खून रिस रहा था। तभी एक दुकानदार की नजर बैग पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ट्रॉली बैग से रिस रहा था खून

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर ट्रॉली बैग को रिक्शे से उतरवाया। जब ट्रॉली बैग खोला गया तो इसमें खून से लथपथ लाश मिली। यह मंजर देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। 

पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें विशाल त्यागी नाम का युवक मृतक का फूफेरा भाई था। पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों लाश को ठिकाने लगाने के लिए वृंदावन आए थे। 

आरोपी विशाल त्यागी ने हाल ही में नीट और मृतक दीपांशू ने इंटर की परीक्षा पास की है। जबकि दूसरा आरोपी पौरुष प्रॉपर्टी डीलर है। रविवार की रात सभी ने एक साथ शराब पी। 
विज्ञापन

शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा

ऑटो में ट्रॉली बैग रखवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी विशाल ने बताया कि दीपांशू का उससे और पौरुष से झगड़ा हो गया। शराब के नशे में दीपांशू ने फ्लैट में तोड़फोड़ की और चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। घटना में विशाल के हाथ पर चाकू भी लगा। 

अपने को बचाने के प्रयास में विशाल और पौरुष ने दीपांशू को धर दबोचा और उसका गला दबा दिया। गला दबाने से दीपांशू की मौके पर मौत हो गई। रात को विशाल और पौरुष ने लाश को तीन टुकड़ों में काटकर एक ट्रैवल बैग में भर दिया। 

इसके बाद रात भर लाश को ठिकाने लगाने की सोचते रहे। सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे ओला टैक्सी किराए पर ली और उसमें शव भरा ट्रैवल बैग रखकर वृंदावन चले आए। यहां पुलिस ने पकड़ लिया।  

एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीओ सदर राकेश कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें