फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्पा सेंटर में पहुंचा युवक...वहां प्रेमिका को ऐसे हाल में देख उड़े होश, मामला जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Sat, 02 Nov 2024 10:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद उसने साथ छोड़ दिया। प्रेमी अचानक स्पा सेंटर पहुंचा, वहां प्रेमिका को देख उसके होश उड़ गए। उसने हंगामा कर दिया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने सहमति से रह रही महिला प्रेमिका पर देह व्यापार करने का आरोप लगाया है। युवक ने स्पा सेंटर के बाहर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। साथ ही पुलिस ने देह व्यापार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मां को इस बात का था डर...इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी



 

आपसी सहमति से रह रहे थे साथ-साथ
थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाजना पुल के निकट एक गांव निवासी युवक महिला के साथ आपसी सहमति से रह रहा था। इसी दौरान एक सप्ताह पहले विवाद के बाद प्रेमिका ने उसका साथ छोड़ दिया और स्पा सेंटर में काम करने लगी। 

ये भी पढ़ें -  UP: जिस युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, उसको ही करना पड़ा गिरफ्तार...शातिर के खेल का सच जान पुलिस भी सन्न



 

अचानक पहुंचा स्पा सेंटर
युवक शुक्रवार को अचानक ही सौंख रोड स्थित स्पा सेंटर पहुंच गया। वहां प्रेमिका को देख उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देख लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने बताया है कि पुलिस दोनों को थाने ले गई।

ये भी पढ़ें -   कलेजा भी दहल जाए: दरिंदों से बचने के लिए मासूम ने किया था संघर्ष, शरीर पर ऐसे घाव... देखकर कांप गए डॉक्टर
 
विज्ञापन

दोनों में हो गया समझौता
थाना प्रभारी ने बताया कि उन दोनों में समझौता हो गया, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। साथ ही युवक द्वारा लगाए गए स्पा सेंटर में देह व्यापार के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें