फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आई भीड़ को नहीं आया तड़पते बंदर पर रहम, फिर इस युवक ने जो किया हो रही तारीफ

Fri, 10 May 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर की गली में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक बंदर को करंट लग गया। वो जमीन पर आकर गिरा, तो उसे देखकर इंदौर से आए एक युवक ने झट से उसे उठा लिया। उसे तत्काल ही उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले गया। यहां उपचार के बाद उसकी जान बचा ली गई। 
 
विज्ञापन
युवक ने बचाई बंदर की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के पास करंट से झुलसकर जमीन पर गिर गया। दर्शन को इंदौर से आए कृष्णा कश्यप को बंदर के लिए प्यार उमड़ पड़ा। अपना गमछा उतराकर बंदर को पैदल लेकर पशु चिकित्सालय दौड़ पड़ा। यहां पर इलाज के बाद उसे अपने साथ ही धर्मशाला ले आया।
विज्ञापन


 युवक का कहना है बंदर स्वस्थ हो जाएगा तो इसे यहीं छोड़ जाएंगे। युवक ने बताया कि कोई भी बंदर की मदद को आगे नहीं आया। उनसे यह देखा नहीं गया। करीब दो किमी ही उसे पैदल लेकर आए। युवक ने बताया कि डॉक्टर ने इंजेक्शन के अलावा प्राथमिक उपचार किया है। जल्द ही बंदर स्वस्थ हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें