फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: होटल में किशोरी से दुष्कर्म, दूसरे दिन मंसूबों में कामयाब न हुआ तो दी ऐसी धमकी...सदमे में पीड़िता

Mon, 20 May 2024 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिचपुरी के एक होटल में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजन ने बताया कि किशोरी की अश्लील वीडियो भी बनाई है। इसके बाद दोबारा आरोपी बेटी संग घिनौनी करतूत करना चाहता था। मना करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 17 वर्षीय किशोरी से होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। दूसरे दिन रास्ते में आरोपी ने किशोरी को फिर से पकड़ लिया। वो उसे दोबारा होटल में ले जाना चाहता था, लेकिन किशोरी नहीं मानी। इस पर आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने मामले में आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मामला जगदीशपुरा के एक होटल का है। यहां थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी शुक्रवार को बहला फुसलाकर लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद उसे घर से कुछ दूरी पर लाकर छोड़ भाग गया। दूसरे दिन उसने किशोरी को फिर रास्ते में पकड़ लिया। उसे होटल ले जाने की जिद करने लगा। इनकार करने पर वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजन को दी। परिजन रविवार को आरोपित के घर पहुंच गए। आरोपित हमलावर हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गईं। मलपुरा के थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता पक्ष ने बलात्कार का घटनास्थल जगदीशपुरा का बिचपुरी क्षेत्र बताया है। दूसरे पक्ष के भी पैर में चोट लगी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें