फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: समाधि से नौ दिन बाद निकाला जाएगा महंत का शव, मठ परिसर में मृत मिले थे...परिजनों ने लगाया ये आरोप

Mon, 20 May 2024 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नाथ संप्रदाय के बाबा बालकनाथ के उत्तराधिकारी योगी चेतननाथ की लाश नौ दिन बाद समाधि से निकाली जाएगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
महंत योगी चेतननाथ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में टैंक चौराहे के पास बाबा लालनाथ की समाधि मठ परिसर में मृत मिले महंंत योगी चेतननाथ महाराज के शव को समाधि से निकालने की तैयारी है। थाना सदर पुलिस की एक टीम का गठन किया गया है। बृहस्पतिवार से पहले शव निकाला जा सकता है। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


नाथ संप्रदाय के बाबा बालकनाथ के उत्तराधिकारी योगी चेतननाथ 12 मई को टैंक चौराहे के पास बाबा लालनाथ की समाधि मठ परिसर में मृत मिले थे। आरोप है कि उनके सिर पर चोट लगी थी। शरीर पर कई जगह घाव थे। कमरे में खून फैला था। मठ के अन्य संतों ने रात में गिर जाने से मौत की आशंका जताई। इस पर समाधि दे दी गई थी। मगर, चेतननाथ के भाई मुन्ना मिश्रा उनके कमरे में गए थे। मगर, उन्हें चेतननाथ का मोबाइल, जेवर और डेबिट कार्ड नहीं मिला था।

मोबाइल की लोकेशन प्रतापगढ़ और दिल्ली की आई। डेबिट कार्ड का प्रयोग कर खाते से रकम भी निकाली गई थी। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव निकालने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। सोमवार को अधिकारियों से आदेश लिया जाएगा। इसके बाद शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें