परिजनों ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में ही शिवम के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे 80 फुटा मार्ग पर बुलाया। इस पर वह चल दिया। उसके साथ मौसेरा भाई प्रिंस और दोस्त अभिषेक भी थे। वहां क्षेत्र के ही आलोक यादव अपने साथी सोनू जाट, चंद्रसेन, बाबी, टीटू मिल गए।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, प्रिंस और अभिषेक ने पुलिस को बताया कि सोनू जाट ने उनके पहुंचते ही हवा में फायर किया। इससे तीनों घबरा गए। सोनू उन्हें धमकाने का प्रयास करने लगा। शिवम ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। तभी सोनू सामने आ गया।
उसने स्टेयरिंग पर बैठे शिवम के सीने पर गोली मार दी। वह घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी भागने लगे। जाते समय आरोपियों ने दो से तीन फायर और किए। घटना के बाद लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई। घायल शिवम को अस्पताल लेकर आए, तब तक उसकी मौत हो गई।
जमानत पर बाहर है आरोपी आलोक
एसपी सिटी ने बताया कि कालिंदी विहार निवासी आलोक यादव रंगबाज है। पूर्व में जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर है। आलोक एटा से तमंचे लेकर आता है। आगरा में बेचा करता है। सोनू भी अपराधी किस्म का है। शिवम भी मारपीट के मामले में पकड़ा गया था। उसे जेल भेजा गया था।
परिचित ने फोन करके बुलाया
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि शिवम को एक दोस्त ने फोन करके बुलाया था। उसका नाम निमेश है, जिस समय शिवम को गोली मारी गई, उस समय निमेश भी मौजूद था। अब पुलिस उसकी संलिप्तता के बारे में पता कर रही है।
परिवार में मचा कोहराम
बेटे की हत्या की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में परिजन आ गए। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को किसी तरह लोग संभाल रहे थे। शिवम का एक भाई और है।
एक युवती से दोस्ती को लेकर विवाद की बात
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि शिवम की एक युवती से दोस्ती है। शिवम कुछ समय पहले एक मामले में जेल गया था। इस पर युवती से दोस्ती टूट गई। युवती की दोस्ती सोनू जाट से हो गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि अभी जांच की जा रही है।