फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: अगौंछा से गला घोंटकर युवक की हत्या, गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 27 Dec 2020 02:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
रिषभ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र में अगौंछा से गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव गेहूं के खेत में मिला। उसके गले में अगौंछा बंधा हुआ था। मृतक के परिजनों ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अघार निवासी रिषभ कुमार पुत्र अमीर सिंह शनिवार को बहन सोनी के घर कमलपुर कुरावली जाने की बात कहकर निकला था। रविवार सुबह युवक का शव कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर के पास खेत में मिला। 


पिता अमीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दामाद मनीष ने मेरे पुत्रों को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार की रात उनके बेटे प्रवेश के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने बताया कि तुम्हारा भाई रिषभ मार दिया है। पिता ने कहा कि दामाद मनीष और अन्य लोगों ने मेरे पुत्र की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें