फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से बातचीत का ऑडियो बना प्रेमी की हत्या का कारण, चार युवकों ने की थी वारदात

Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा जिले के थाना कागारौल क्षेत्र में प्रेमिका से बातचीत का एक ऑडियो प्रेमी की हत्या का कारण बन गया। गांव के ही चार युवकों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। जबकि उसके मोबाइल नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इनके पास से मृतक के मोबाइल की चिप, एक जोड़ी चप्पल भी बरामद की है। चारों हत्यारोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। 

एसओ कागारौल राकेश सिंह ने बताया कि गांव अखवाई निवासी विजय सिंह 18 अप्रैल को ट्रैक्टर लेकर भूसा लाने खलिहान में गया था। वहीं से लापता हो गया था। 21 अप्रैल को उसका शव कुएं में मिला। इससे पहले 19 अप्रैल को उसके बड़े भाई अजय सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए

सीओ अछनेरा वीएस वीरकुमार के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर खुलासे की कोशिश शुरू हुई। एसओ के मुताबिक जांच में सामने आया कि विजय सिंह की हत्या मनीष पुत्र गयाप्रसाद, जीतू उर्फ डब्बू पुत्र ओमप्रकाश, प्रवीन पुत्र महेश और प्रवेश पुत्र कृष्ण कन्हैया सभी निवासी अखवाई थाना कागारौल ने की है। 

इन आरोपियों के परिवार की ही युवती के प्रेम संबंध विजय सिंह से थे। मोबाइल पर हुई दोनों की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग आरोपियों के पास पहुंच गई। जिसे सुनने के बाद विजय सिंह का हत्या की साजिश रची गई। 

पुलिस को आरोपियों ने बताया कि 18 अप्रैल को खलिहान से विजय सिंह को बुलाकर मारपीट की। इसके बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। सबूत मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल नगला अजीता झाल नहर में फेंका था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें