आगरा के थाना जगदीशपुरा के गुलाब नगर में शुक्रवार रात रिश्ते के चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। दोनों किराए पर एक ही मकान में रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी से बातचीत करने के शक में उसने भतीजे की हत्या की है। मथुरा के दाऊजी थाना क्षेत्र निवासी लेखराज (30 वर्ष) पुत्र जवाहर आगरा में मजदूरी करता था।
वो जगदीशपुरा के गुलाब नगर में शांति देवी के मकान में किराए पर रहता था। उसके गांव का ही मुंहबोला चाचा सत्यवीर भी अपनी पत्नी व बेटे के साथ कमरे में रहता है। वो भी मजदूरी करता है।