फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दरिंदगी: छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मासूम की हालत देखकर मां हुई बेसुध

Wed, 26 May 2021 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)

सार

मथुरा जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने मासूम को टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में एक युवक ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार सुबह की है। रक्तरंजित अवस्था में चीखती पुकारती बच्ची अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। पीड़िता के पिता ग्रामीणों के साथ उसे लेकर थाने पहुंचे।

विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता को पुलिस ने एक घंटे तक थाने में बिठाए रखा। रक्तरंजित अवस्था में दुष्कर्म पीड़िता तड़पती रही। जानकारी मिलने पर सीओ रविकांत पाराशर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। मासूम बच्ची को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

आगरा: युवती ने नौकरी के लिए किया ऑनलाइन आवेदन, युवक ने फोन कर कहा एस्कॉर्ट बन जाओ...
विज्ञापन


आरोपी युवक का नाम कान्हा है। वह बच्ची को टीवी देखने के बहाने ताऊ के घर ले गया, जहां कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची घर से रोती हुई निकली। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। मासूम बेटी की हालत को देखकर मां गश खाकर गिर पड़ी। 

Trending Videos
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बच्ची से दुष्कर्म की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने वारदात की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा। फोरेंसिक टीम ने कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। टीम ने घटनास्ल ताऊ के मकान के कमरे से कपड़े कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि कपड़ों पर खून लगा हुआ है। 
 
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत पाराशर ने बताया है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें