फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म, विरोध पर आरोपी ने पीटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Sep 2021 08:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर से खेत पर चारा लेने गई 18 वर्षीय युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के पिता ने थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि युवती शनिवार की दोपहर आठ वर्षीय छोटे भाई के साथ जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवक मिले। आरोप है कि एक युवक ने उसके भाई को बहाने से रोक लिया। 

दूसरे युवक ने उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। शिकायत पर जान से धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष अवधेश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया।  
विज्ञापन


दस घंटे पीड़ित को घुमाती रही पुलिस 
पीड़िता के पिता का आरोप है कि शनिवार को घटना के बाद वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने पहले सुनवाई नहीं की। 10 घंटे तक मेडिकल के लिए भी नहीं भेजा। रात में करीब 12 बजे पुलिस ने तहरीर ली। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें