फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव, मैनपुरी। गांव मेरापुर छदामी में बहन के घर रह रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर छदामी निवासी बहन के घर करीब चार साल से रह रहे 35 वर्षीय अमित कुमार का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि करीब डेढ़ साल पहले अमित कन्नौज से सगी भाभी को लेकर आया था। बहन के विरोध करने पर मोहल्ला जगतनगर में किराए का मकान लेकर रह रहा था। छह महीने बाद फिर गांव आ गया था। बीते रविवार को भाभी अमित को छोड़ कर चली गई। इस बात से अमित व्यथित चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें