फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन में ऑटो चालक की हत्या, आरोपी ने हथौड़े से किए सिर पर कई प्रहार

Sat, 06 Oct 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
थाने के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सदर क्षेत्र में शुक्रवार रात को रुपयों के लेनदेन को लेकर एक ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़े से कई वार किए। जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दो ऑटो चालक अरुण और उदय में विवाद हो गया। इसी दौरान उदय ने अरुण के सिर में हथौड़ा मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने हथौड़े से छह प्रहार किए, जिससे अरुण की मौत हो गई। 
 
मृतक अरुण पुत्र ओमप्रकाश मलपुरा के टपरा का रहने वाला था। वो सेवला से बिजलीघर के बीच ऑटो चलाता था। आरोपी ऑटो का चालक उदय पुत्र मोहन सिंह तोता नगर, सदर में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो ठीक करा रहा था चालक

रात को आठ बजे अरुण सेवला में छोटू मिस्त्री की दुकान पर ऑटो सही करा रहा था। तभी उदय आ गया। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि गुस्से में आए उदय ने मिस्त्री के हाथ से हथौड़ा छीना। 

इसके बाद अरुण के सिर में एक के बाद एक छह प्रहार किए। इससे अरुण जमीन पर गिर गया। यह देखकर आरोपी भाग गया। दो लोग अरुण को अस्पताल लेकर आए, जहां से इमरजेंसी भेज दिया। इमरजेंसी में अरुण को मृत घोषित कर दिया गया। 

रुपयों के लेनदेने का था विवाद

घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। उन्होंने थाना सदर में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कितने रुपयों का विवाद था, यह पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 
 
टपरा गांव के प्रधान राजेंद्र ने बताया कि अरुण तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक भाई अहमदाबाद में नौकरी करता है, जबकि छोटा पढ़ता है। पिता ओमप्रकाश की हेयर सैलून की दुकान है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें