फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पड़ोसी से झगड़े के बाद युवक ने रची खौफनाक साजिश, घर में सो रही वृद्ध मां की बेरहमी से कर दी हत्या

Fri, 09 Sep 2022 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आरोपी के छोटे भाई का पड़ोस में रहने वाले युवक से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह पड़ोसी को मां की हत्या के आरोप में फंसाना चाहता था। इसलिए लाठी से पीटकर वृद्ध मां की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 95 वर्षीय वृद्ध महिला की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को उसके ही  बेटे ने अंजाम दिया। इसके बाद वह शोर मचाते हुए घर से निकला और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करने  के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव कैल्टी निवासी राजा जाटव पुत्र सुमेर जाटव के छोटे भाई अरविंद का गांव के ही श्याम सुंदर से एक दिन पहले झगड़ा हो गया था। राजा ने श्याम सुंदर को फंसाने के लिए योजना बनाई और बृहस्पतिवार की रात अपनी 95 वर्षीय वृद्ध मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद राजा शोर मचाकर घर से बाहर निकला। उसने वृद्ध मां की हत्या के आरोप में पड़ोसी श्याम सुंदर को फंसाने के लिए उसका नाम लेना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार 

घटना की जानकारी मिलते ही किशनी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से बात की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त की गई लाठी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें