यहां का है मामला
थाना एलाऊ क्षेत्र की एक छात्रा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आईडी बनाए एक युवक से बेहद परेशान है। युवक छात्रा की फोटो अश्लील गानों के साथ पोस्ट करता है और उस पर अश्लील कमेंट भी करता है। मौत के सौदागार के नाम से आईडी बनाए शख्स इस कदर बेखौफ है कि वह छात्रा के भाई को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। कहता है कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी। अश्लील गानों के साथ बनाई गई रील रिश्तेदारों और गांव के लोगों भी भेज रहा है।
ये भी पढ़ें - अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर: आई फ्लू, त्वचा की एलर्जी सहित विभिन्न रोगों के 172 मरीजों की हुई जांच
अंजान शख्स की हरकत से दहशत में छात्रा