फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को 'मौत के सौदागर' का डर: सोशल मीडिया पर की ऐसी हरकत, दहशत में पीड़िता; जांच में जुटी साइबर सेल

Thu, 10 Aug 2023 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

छात्रा काफी परेशान है। सोशल मीडिया पर अश्लील गानों के साथ उसके फोटे डाले जा रहे हैं। उसने मामले में पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

 
विज्ञापन
girl crime (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में एक छात्रा ने जब बताया कि उसे 'मौत के सौदागर' का डर है, तो पुलिस भी हैरान रह गई। आखिर ये है क्या। फिर छात्रा ने बताया कि  सोशल मीडिया पर मौत का सौदागार नाम से आईडी बना कर एक युवक एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को परेशान कर रहा है। उसकी फोटो अश्लील गानों के साथ डाल रहा है। भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: किशोरी को बहाने से एक घर में ले गया युवक, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया वायरल

यहां का है मामला 

थाना एलाऊ क्षेत्र की एक छात्रा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आईडी बनाए एक युवक से बेहद परेशान है। युवक छात्रा की फोटो अश्लील गानों के साथ पोस्ट करता है और उस पर अश्लील कमेंट भी करता है। मौत के सौदागार के नाम से आईडी बनाए शख्स इस कदर बेखौफ है कि वह छात्रा के भाई को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। कहता है कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाएगी। अश्लील गानों के साथ बनाई गई रील रिश्तेदारों और गांव के लोगों भी भेज रहा है। 

ये भी पढ़ें - अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर: आई फ्लू, त्वचा की एलर्जी सहित विभिन्न रोगों के 172 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन

अंजान शख्स की हरकत से दहशत में छात्रा 

अंजान शख्स की इस हरकत से जहां छात्रा बेहद परेशान हैं। वहीं परिवार के लोग भी व्यथित हैं। शिकायत दर्ज कराते हुए पीडि़ता के भाई ने बताया कि आरोपी कहता है कि अपनी बहन की शादी नहीं कर पाएगा। थाना एलाऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

ये भी पढ़ें - Agra News: दरोगा और सिपाही करा रहे थे अवैध खनन, सीपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर बैठाई जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें