फतेहपुरसीकरी। गांव सामरा निवासी रघुनाथ (30) का शव घर से डेढ़ किलो मीटर दूर मंगलवार रात पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रघुनाथ के रिश्ते के चाचा रघुवीर सिंह ने बताया कि रघुनाथ अपने छोटे भाई देवी सिंह के साथ परचून की दुकान चलाता था। पिता की मौत हो चुकी है। करीब डेढ़ माह पूर्व गांव रिठौरी निवासी युवती के साथ रघुनाथ का विवाह हुआ था। करीब आठ दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
रविवार को वह पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। इस बात से वह अवसाद में आ गया था। मंगलवार शाम को वह घर से निकल गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो छोटे भाई और मां को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। देर रात घर पास पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका हुआ मिला और वहीं उसकी बाइक भी खड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।