कासगंज। अमांपुर के अभयपुरा में एक युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। अभयपुरा निवासी विपिन (21) का परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो गया। जिससे वह काफी परेशान हो गया। आए दिन की क्लेश से वह काफी परेशान था। उसने घर पर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश हुई।
परिजनों की नजर जब कमरे में पड़ी तो उसको फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने कमरे को खोलकर उसे नीचे उतारा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को नीचे उतरवाया। कोतवाली प्रभारी अनिल दिवाकर ने बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो जाने के कारण उसने फांसी लगाली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद