फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: 1500 रुपये का तगादा करना युवक को पड़ा भारी, पीड़ित के घर पर पथराव, फायरिंग

Sun, 19 Feb 2023 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गोली घर की दूसरी मंजिल पर शीशे में लगी। इससे परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 112 की पीआरवी पहुंच गई और जांच की।
विज्ञापन
अंधाधुध फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की ट्रांसयमुना की श्याम विहार काॅलोनी में रंगबाज युवकों ने 1500 रुपये का तगादा करने पर एक युवक से हाथापाई की। उसके भाई के घर पर ईंट पत्थर फेंके। इतना ही नहीं शुक्रवार रात को फायरिंग कर दी। इससे युवक के घर की खिड़की का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि किसी और को गोली नहीं लगी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन


गली नंबर एक, श्याम विहार काॅलोनी निवासी करन जूते का काम करता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले बीपी उर्फ विशाल पर उसके 1500 रुपये निकल रहे थे। 16 फरवरी को विशाल मिला था। उसने रुपये का तगादा कर दिया। इस पर वो भड़क गया। अपने दो साथी बुला लिए। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज करके भगा दिया। इस पर वह घर आ गया।

 कुछ देर बाद विशाल और उसके साथ भाई सतेंद्र के घर पहुंचे। वहां पर ईंट पत्थर फेंके। खिड़की पर लगा कांच तोड़ दिया। शुक्रवार रात को तीन युवक घर के बाहर आए। इनमें से एक ने फायर कर दिया। गोली घर की दूसरी मंजिल पर शीशे में लगी। इससे परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 112 की पीआरवी पहुंच गई और जांच की। ट्रांसयमुना थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें